जोधपुर: महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मारवाड़ इन्टरनेशनल सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मारवाड़ इन्टरनेशनल सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।जिला कलक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि अधीनस्थ न्यायालयों में जो लंबित मामले चल रहे है, उनसे संबंधित अधिकारी मिशन मोड पर लेकर उनका निस्तारण करने के साथ ही विचाराधीन मामलों के निस्तारण के लिए प्रगति लाना सुनिश्चित करें।