तोकापाल: आधुनिक कृषि यंत्रों से खेती आसान, बड़े मारेंगा के किसान चंदन कश्यप ने मशीन से धान रोपाई कर बचाए ₹1 लाख
Tokapal, Bastar | Jul 27, 2026 आधुनिक कृषि उपकरणों से किसानों को अब खेती-किसानी के लिए काफी सहूलियत मिल रही है और बस्तर के किसान भी इन उन्नत कृषि यंत्रों का भरपूर उपयोग कर रहे हैं जो किसानों के लिए श्रमिकों की किल्लत को दूर करने में सहायक साबित हो रहे हैं ।इसे रेखांकित करते हुए तोकापाल विकासखण्ड के बड़ेमारेंगा निवासी किसान चंदन कश्यप कहते हैं ,पहले बुवाई को लेकर चिंता बढ़ जाती थी।