रावतसर: चक 26 डीडब्ल्यूडी में ईंट भट्ठे पर खड़ी बाइक हुई चोरी, रावतसर थाने में मामला दर्ज
रावतसर थाना क्षेत्र के चक 26 डीडब्ल्यूडी के पास बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से रविवार सुबह 10 बजे जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार इकबाल सिंह निवासी नौरंगदेसर ने मामला दर्ज करवाया कि कोई अज्ञात जना 26 डीडब्ल्यूडी स्थित मारुति नंदन ईट उद्योग पर खड़ा उसका बाइक चोरी कर ले गया है।रावतसर पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।