फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान वांछित एक आरोपी हिमायूपुर इलाके से किया अरेस्ट,देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह और उनकी पुलिस टीम ने रविवार की सुवह चेकिंग के वांछित आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी की काफ़ी समय से तलाश कर रही थी।