फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ़ पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ करते हुये विभिन्न स्थानों से 7 वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने रविवार की दोपहर आरोपियों की धर पकड़ करते हुये विभिन्न स्थानों से 7 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो कोर्ट की तारीख में गैर हाजिर होने पर कार्यवाही की गयी है। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।