फिरोज़ाबाद: गांव इंदुमई के पास हाइवे पर सड़क के किनारे खड़ी कार में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, वृद्ध की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र गांव इंदुमई के निकट हाइवे पर रविवार की सुवह तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ़्तार बाइक ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 65 वर्षीय रंजीत नामक वृद्ध की मौत हुयी है। जबकि बाइक सवार सोनभद्र निवासी हरिओम और खुशी नामक दों लोग गंभीर रूप से घायल हुये है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है