फिरोज़ाबाद: गांव हिम्मतपुर में कीर्तन के दौरान माइक में करंट आने से साउंड कर्मी की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में अबधेश नामक साउंड कर्मी की बिजली करेंट लगने से मौत हुयी है। बताया जाता है राकेश प्रजापति के यहाँ आयोजित कीर्तन में साउंड लगा रहा था। अचानक माइक में बिजली करेंट आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है।