फिरोज़ाबाद: मोहल्ला दुली चौराहे के पास तेज रफ़्तार नगर निगम पानी के टेंकर ने एक युवक को मारी टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला दुली चौराहे के पास एक बेकाबू नगर निगम टेंकर ने सड़क क्रास एक युवक को टक्कर मार दी।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टेंकर को पकड़ लिया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।