#कंजासा की सैकड़ों महिलाएं ट्रैक्टर भरकर पहुंची बारा तहसील, शराब ठेका बंद कराने की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन
बारा/घूरपुर, प्रयागराज - थाना घूरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजासा में शराबबंदी को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर तहसील बारा पहुंचीं।
महिलाओं की भारी भीड़ देख तहसील परिसर के अधिकारी दंग रह गए। महिलाओं ने SDM बारा को ज्ञापन सौंपकर कंजासा स्थित सरकारी शराब की दुकान को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की।
बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग और ठेका संचालक होली के बाद ठेके को फिर से खोलने की तैयारी में थे। ठेका खुलता देख महिलाएं उग्र हो गईं और मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया और ठेका बंद रखने का आश्वासन दिया।
SDM बारा ने भी महिलाओं की मांग को जायज बताते हुए ठेका बंद कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं शांत होकर घर लौट गईं।
#PrayagrajNews #GhoorpurNews #BaraTehsil #Kanjasa #SharabBandi #MahilaAndolan #SDMBara #UPNews #PrayagrajBreaking #WomenProtest #UPIndia24 #ExciseDepartment