आजम खान को जेल से बाहर निकलते ही ED ने गिरफ्तार किया, बोले मुसलमान होने की सजा मिल रही, 11 महीने बाद रिहा हुए थे सपा नेता आज़म खान
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड और फर्जी पासपोर्ट मामले में आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा निलंबित कर जमानत दी थी, आज शनिवार को रिहाई के परवाने जेल पहुंचे थे।
जैसे ही आजम खान जेल से बाहर निकले, पहले ही ED की 3 गाड़ियों की टीम CRPF के साथ पहुंची और उन्हें गाड़ी में बिठाकर ले गई। जेल गेट पर समर्थकों ने हंगामा और नारेबाजी की।
ED ने 13 अक्टूबर को जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। आरोप है कि किसानों की जमीन जबरन लेकर यूनिवर्सिटी बनाई, 54 FIR के आधार पर ED जांच कर रही है।
#AazamKhan #ViralNewsUpdate