अल्बर्ट एक्का (जारी): कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक व शराब से बिगड़ी हालत, युवक में दिखे ‘हाइड्रोफोबिया’ के लक्षण, रिम्स रेफर
जारी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में कुत्ते के काटने के बाद झाड़-फूंक और लापरवाही एक युवक पर भारी पड़ गई। चैनपुर प्रखंड के बरवे नगर नगर मुंडा टोली निवासी 27 वर्षीय गुलशन लोहार की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया। कुत्ते के काटने से युवक को हाइड्रोफोबिया हो गया है।