ग्रेटर नोएडा में एक फैमिली के 5 लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है !!
पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक महेश जिस मकान में बीवी/बच्चों सहित रहता था,
उसे उसकी ही बहन सुनीता ने मां से अपने नाम करवा लिया था। इसे लेकर महेश टेंशन में रहता था।
उसके मोबाइल से एक ऑडियो मिली है। इसमें मौत का जिम्मेदार बहन सुनीता, बहनोई शेखर, छोटी बहन सपना को बताया है।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मृत्यु की ठोस वजह पता नहीं चली है। पांचों डेडबॉडी का बिसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
Jalesar, Etah | Oct 18, 2026