पटियाली: कासगंज के एसपी ओ.पी. सिंह ने पटियाली थाने का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए सख्त निर्देश
कासगंज एसपी ओ.पी. सिंह ने सीओ अमित कुमार के साथ मंगलवार की रात पटियाली थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार, कांवड़ मार्ग पर सतत गश्त, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।