बीकानेर: गीगासर में आवासीय भूमि पर जलकुंड निर्माण को लेकर विवाद, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
देशनोक थाना क्षेत्र के गांव गीगासर में आवासीय भूमि पर अवैध जलकुंड निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गीगासर निवासी 70 वर्षीय लिछमा देवी पत्नी धूड़ाराम मेघवाल ने सुवा महाराज उर्फ भोमाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि परिवादिया ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी आवासीय भूमि में अवैध रूप से जलकुंड का