टीकमगढ़: नपा की कमान संभालते ही एक्शन मोड में अंजली शर्मा! बैठक के बाद सीधे मौके पर निरीक्षण किया
टीकमगढ़ में नवागत नगर पालिका अध्यक्ष व डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन दिखाया। उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्य व्यवस्था और जिम्मेदारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने ढोंगा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैटों का निरीक्षण किया और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूरा करने की कहा ।