बीकानेर: शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, अतिरिक्त निदेशक को सौंपा गया ज्ञापन
बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू और जिलामंत्री नरेन्द्र आचार्य के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पे प्रोटेक्शन मामलों में जांच