शाहबाद: चौक के सराफा कारोबारी की चाबियां और आभूषण चुराने वाले नौकर के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
नौकर द्वारा आभूषण और चाभियां चुराने वाले नौकर के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज सराफा कारोबारी द्वारा कोतवाली के सामने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नौकर पुलिस की हिरासत में है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक निवासी वंदना रस्तोगी की शरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।