शाहबाद: महमदापुर बबनापुर में मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम महमदापुर बबनापुर में 23 अक्तूबर को हुई मारपीट की घटना में उपचार के दौरान हुई अधेड़ की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 23 अक्तूबर को शिवबक्श पुत्र राजेन्द्र ने पिता को पीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।