शाहबाद: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उच्च शिक्षा मंत्री ने भूमि पूजन किया, ₹367.09 लाख की राशि स्वीकृत
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 367.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बाउंड्री बाल, पानी की टंकी और अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया इस मौके पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।