बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी बिना बताए लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत 15 वर्षीय किशोरी घर के बिना बताए लापता हो गई।जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा बताया गया कि पीड़िता के परिजनों के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।जिसमें पुलिस को बताया गया कि उक्त किशोरी घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थी।लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची।तो परिजनों के द्वारा इधर-उधर खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला है।