बल्देवगढ़: ग्राम आहार में भारी वर्षा से तालाब ओवरफ्लो, मौके पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम
ग्राम अहार में अत्यधिक वर्षा होने के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया।जिसमें कई लोगों के घरों में भी पानी पहुंच गया।सूचना मिलने पर मौके पर बल्देवगढ़ तहसीलदार अनिल गुप्ता एवं थाना प्रभारी प्रीति भार्गव पहुंची।जहां पर तालाब के पानी को सीसी सड़क काटकर निकाला गया।साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थिति को सामान्य किया गया।