बल्देवगढ़: ग्राम इमलाना के शासकीय खंडहर भवन में मिले मवेशियों के कंकाल, पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम इमलाना में खंडहर पड़े एक शासकीय भवन में मवेशियों के कंकाल मिलने से संपूर्ण क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जैसे ही पुलिस को सूचना मिली मौके पर पुलिस पहुंची।जहां पर पुलिस के द्वारा उक्त मामले को लेकर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।वही उक्त मामले की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।