बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में भारी बारिश से ग्वाल सागर और जुगल सागर तालाब ओवरफ्लो, सुजानपुरा मार्ग बंद
बल्देवगढ़ में अतिवृष्टि होने से ग्वाल सागर एवं जुगल सागर दोनों तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं।जिस कारण से तालाबों के ओवर फ्लो हो जाने से सुजानपुरा मार्ग पर पुल से अधिक मात्रा में पानी निकल रहा है। बल्देवगढ़ तहसीलदार अनिल गुप्ता के द्वारा बताया गया कि उक्त स्थिति को देखते हुए पुलिस के द्वारा बैरिकेट्स लगाकर सुजानपुरा मार्ग को दोनों ओर से बंद किया गया है।