हरिद्वार: फायर ब्रिगेड ने शहर के होटलों की जांच की, अग्निकांड से निपटने के तरीके सिखाए
होटलों में लगातार बढ़ रही अग्निकांड की घटनाओं पर दमकल विभाग ने शनिवार को अभियान चलाया। दमकल विभाग ने शनिवार को शहर के तमाम होटलों और धर्मशालाओं में पहुंच कर अग्निकांड से निपटने के तरीके सिखाए। इस मौके तमाम होटलों में पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग से निपटने के उपकरण भी जांचे और समय से सर्विसिंग के निर्देश दिए।