झांसी: झांसी में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में युवक का शव मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Nov 16, 2025 झांसी में स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर एक लड़के की लाश मिली है। वो शामली का रहने वाला था और विजयवाड़ा में काम करता था। तबीयत बिगड़ने पर वह ट्रेन पकड़कर घर आ रहा था। शरीर में हलचल न देख यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद झांसी स्टेशन पर शव को उतार लिया गया। शामली से परिजन भी रविवार सुबह झांसी पहुंच गए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा