झांसी: पॉलिटेक्निक के पास प्राचीन हरिहर धाम मंदिर का रास्ता बंद होने पर विवाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
Jhansi, Jhansi | Nov 16, 2025 झांसी के आईटीआई रास्ते पर पॉलिटेक्निक के पास स्थित प्राचीन हरिहर धाम मंदिर के लिए एकमात्र रास्ते को पॉलिटेक्निक प्रशासन द्वारा बार-बार बंद करने का मामला सामने आया है। मंदिर के कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सरावगी ने 3 बजे बताया कि मंदिर समिति ने रास्ते की समस्या बताई है।