झांसी: झांसी के बड़ा बाजार में भीषण जाम, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, राहगीरों को हुई परेशानी
Jhansi, Jhansi | Nov 16, 2025 झांसी के बड़ा बाजार में रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बार फिर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाजार में दो पहिया वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों की भारी भीड़ है, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया।