झांसी: झांसी में पूर्व विधायक पर फर्जीवाड़े का मुकदमा नवाबाद थाने में दर्ज, गलत दस्तावेज बनाकर 22 लाख में बेचा मकान
Jhansi, Jhansi | Nov 16, 2025 झांसी के बबीना क्षेत्र के पूर्व विधायक और सपा नेता सतीश जतारिया पर जमीन के फर्जी कागज बनवाकर महिला का मकान हड़पने का आरोप लगा है खुशीपुरा में रहने वाली रामप्यारी के परिवार का कहना है कि फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाकर उनका पैतृक मकान पहले अपने नाम कराया गया, फिर 22 लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।