झांसी: डगरवाहा गांव स्थित झांसी-शिवपुरी हाईवे पर गाय बचाते समय ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, तीन लोग हुए मामूली घायल
Jhansi, Jhansi | Nov 16, 2025 झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर डगरवाहा गांव के पास शनिवार देर रात एक ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। यह ट्रक कानपुर से सीहोर-भोपाल के लिए पशु आहार लेकर जा रहा था। ट्रक में चालक अर्जुन, क्लीनर प्रमोद और उनका मित्र संदीप सवार थे।