राजकीय बहुतकनीकी राजपुर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने नशामुक्त आंदोलन में लिया भाग
नशे से स्वतंत्रता संग्राम पर एनसीबी हरियाणा द्वारा दिलाई शपथ
यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन तथा फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त एवं ब्यूरो के उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, IPS के नेतृत्व में राजकीय बहुतकनीकी राजपुर में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 112 वां व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा यह कार्यक्रम किया गया जिसमे 550 से अधिक विद्यार्थी एवं 35 शिक्षक आदि उपस्थित रहे। संस्थान के उप प्राचार्य राज कुमार चौहान, देव सुमन वर्मा, संदीप तंवर और भीम सिंह आदि की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि आज स्वस्थ एवं सुरक्षित परिवार और समाज के निर्माण में सभी को मिलकर एक युद्ध नशे के विरुद्ध लड़ना है। आज हमें नशे से स्वतंत्रता संग्राम में सहभगिता करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा नशा हमारे लिए स्वार्थ त्याग योग्य है क्योंकि “यदि नशा होता अच्छा, माँ कहती—खा ले मेरे बच्चा।" उन्होंने विद्यार्थियों में संस्कार और सभ्यता से जुड़ने पर जोर देते हुए कहा कि भारत को महान बनाने में सभी के साथ की आवश्यकता है। प्रतिबंधित नशों पर प्रहार करते हुए बताया कि भारत में अधिकतर नशा विदेशों से आ रहा है और वो भी भारत को कमजोर करने के लिए। भारत सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा नशा मुक्त अभियान तीन स्तरों पर चलाकर इसको समुल नष्ट करने पर कार्य किया जा रहा है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने काव्य के माध्यम से कहा कि नशा कोई करने से बुरा है नशे के व्यापार करना, ऐसे पाप की कमाई से तो अच्छा है परिश्रम करके पेट भरना। प्रतिबंधित नशों के विरुद्ध 1933 अथवा 9050891508 पर गुप्त सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई। शिक्षक वर्ग ने डॉ. वर्मा का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।