गौनहा: गौनाहा प्रखंड क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत
गौनाहा प्रखंड क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जम्हौली गांव के पास सीमा सड़क पर सोमवार रात को हुई, जब सभी युवक एक बरात से लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सहोदरा थाना क्षेत्र के बेतहनीया गांव से गौनाहा थाना क्षेत्र के शेरपुर सिरिसिया गांव बरात गई थी।