जमुई: फतेहपुर गांव में नल जल योजना के रूम में मिला विकास मित्र का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, इलाके में फैली सनसनी
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026 फतेहपुर गांव स्थित नल जल योजना के रूम में तीन दिनों से गायब विकास मित्र मिथुन मांझी का शव बरामद किया गया। शव से बदबू उठने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को कमरे में रख दिया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को गुरुवार की शाम 5:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया।