बौंसी: पापहरणी सरोवर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भागवत कथा का शुभारंभ
Bausi, Banka | Oct 26, 2026 बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र के थाना गेट स्थित मां काली मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा संगीतमय कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदार पर्वत स्थित पवित्र पापहरणी सरोवर से महिलाओं एवं कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भजनों पर झूमते हुए शोभायात्रा निकाली ।