गुलाबगंज: जिला स्तरीय साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, गुलाबगंज, ग्यारसपुर, गंजबासौदा से आए 154 आवेदन, 89 निराकृत
हर मंगलवार की तरह इस बार भी साप्ताहिक जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट मे हुआ । जिसमें विदिशा गुलाबगंज, ग्यारसपुर, गंजबासौदा सहित जिले के लोगो ने अपनी निजी सामूहिक और विभिन्न प्रकार की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। 154 आवेदन इस दौरान आए, जिनमें से 89 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर सहित अन्य रहे अधिकारी शामिल रहे ।