संडीला: विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत हरपालपुर में अनियमिताओं का बोलबाला, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत हरपालपुर में विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग गांव निवासियों ने की है।ग्रामीण रामदास,कन्हैयालाल,रमेश चंद्र,भन्नू, गुरुदीन,मुन्नालाल सहित दर्जनों लोगों ने नाराजगी जाहिर करते भ्रष्टाचार के नाम पर गंभीर आरोप लगाए हैं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हो रहे आरसीसी रोड नवनिर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा।