विष्णुगढ़: बड़ा डहरभंगा में साहीवाल गाय की चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
बड़ा डहरभंगा से साहीवाल गाय की चोरी, पीडित ने थाने में आवेदन दिया। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बड़ा डहरभंगा गांव से चोरों ने एक साहीवाल नस्ल की दुधारू गाय की चोरी कर ली है। इस संबंध में ललित कुमार सिंह ने टाटीझरिया थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी गाय को गोशाला में बांधा था, जो सुबह गायब मिली।