हरिद्वार: कोतवाली पुलिस और कनखल थाना पुलिस ने क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, किराए पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन
हरिद्वार कोतवाली पुलिस और कनखल थाना पुलिस ने आज क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत किराए पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। आपको बता दें कि 22 जुलाई से हरिद्वार में कांवड़ मेले शुरुआत होने वाली है। मेले की सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल पूरे ने जनपद में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने के करने के निर्देश दिए हैं।