हरिद्वार: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक चिकित्सक को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहादराबाद में मेडिकल स्टोर संचालक चिकित्सक ने ईलाज कराने पहुंची किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। बहादराबाद पुलिस ने आरोपी चिकिसत्क के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चिकित्सक डॉ अब्दुल रहमान उर्फ अमन को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।