हरिद्वार: 21 किलो 500 ग्राम चरस के साथ सिडकुल पुलिस और ANTF ने डेंसो चौक से पकड़े 2 आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त बाईक भी बरामद
सिडकुल पुलिस और ANTF ने क्षेत्र में हो अवैध चरस की तस्करी का भांडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को डेंसो चौक से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। बाईक सवार दोनो आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिए है। गिरफ्तार आरोपी शहजान सहारनपुर के गागलहेड़ी जबकि नाहिद रुड़की के मंगलौर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।