ख़ातियावासनी के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक और एक महिला गंभीर घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। घायलों का राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।