घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय में मनरेगा लोकपाल ने पंचायतकर्मी और मुखिया के साथ बैठक की
Ghaghra, Gumla | Dec 13, 2024 मनरेगा लोकपाल शहनवाज शेख ने घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में पंचायत कर्मी और मुखिया के साथ बैठक किया। बैठक में योजना के रिकॉर्ड,संधारण पंजी,मास्टर रोल,और कार्यों से संबंधित अभिलेख देखा। मनरेगा कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि योजना स्थल पर योजना बोर्ड कार्य शुरू होने पर लगे।वही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।