घाघरा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि ने टाना भगत इंटर महाविद्यालय व टोटाम्बी स्कूल में आयोजित किया नशा मुक्ति कार्यक्रम
Ghaghra, Gumla | Dec 12, 2024 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुमला के द्वारा टाना भगत महाविद्यालय घाघरा एवं राजकीय कृत उच्च विद्यालय टोटाम्बी में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस निमित कार्यक्रम में नशे से होने वाली हानि के विषय में भी बताया गया। साथ ही साथ ही तकनीक के कई दुरुपयोग से होने वाले नुकसान से भी बच्चों को अवगत कराया गया।