घाघरा: महिला विकास मंडल, बाल विकास विभाग और प्रदान ने घाघरा ब्लॉक से महिला हिंसा विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली
Ghaghra, Gumla | Dec 10, 2024 जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान को लेकर महिला विकास मंडल बाल विकास विभाग और प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वाधान में महिला हिंसा के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाला गया।उक्त रैली घाघरा ब्लॉक परिसर से सीओ आशीष कुमार मंडल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जो रैली प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर पहुंचा।