घाघरा: गुमला उप विकास आयुक्त ने शिवराजपुर पंचायत का दौरा किया, कई योजनाओं का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए
Ghaghra, Gumla | Dec 10, 2024 गुमला उपविकास आयुक्त दिलमेश्वर महतो ने शिवराजपुर पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान आम बागवानी,आवास योजना, कूप निर्माण सहित चल रहे कई योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आम बागवानी में किए गए मिश्रित खेती को देख काफी खुश हुए और उन्होंने कहा सिंचाई को लेकर यदि किसी भी तरह की समस्या होती है तो त्वरित जानकारी मुझे दे।