आबू रोड: माउंट आबू में अंडर-20 राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सिरोही टीम का चयन, जिला फुटबॉल संघ ने किया चयन
सिरोही जिला फुटबॉल संघ द्वारा अंडर-20 राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम की घोषणा कर दी गई है। संघ के सचिव मांगीलाल काबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम का चयन अध्यक्ष भावेश चौधरी, सचिव मांगीलाल काबरा एवं कोषाध्यक्ष ज्योतिष जोनवाल की मौजूदगी में किया गया। घोषित टीम में हार्दिक सोनी को कप्तान और रेहान खान पठान को उपकप्तान बनाया गया है