बिहार: सहोखर स्थित मॉल में मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Dec 11, 2024 रविवार को सहोखर स्थित मॉल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में सोहसराय थाना की पुलिस ने एक आरोपी को सहोखर से गिरफ्तार किया है। सोहसराय थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 3:30 बजे बताया की सहोखर मॉल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में सहोखर मोहल्ला निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र अंशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।