बिहार: गढ़पर में जदयू की बैठक, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा
Bihar, Nalanda | Dec 11, 2024 बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र में आगामी 15 दिसंबर को जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार की दोपहर 2 बजे गढ़पर मोहल्ला स्थित जदयू प्रवक्तता के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जदयू प्रवक्ता भवानी सिंह ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ शामिल होंगे