बैराड़: बैराड़ में श्वान के काटने से 8-10 लोग घायल, अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन खत्म होने से मरीज परेशान
बैराड़ नगर में आवारा श्वावानो का आतंक इतना बढ़ गया है कि सोमवार दोपहर 12 बजे तक श्वानो ने करीब 8-10 लोगों को काट लिया जिसके बाद मरीज उपचार हेतु बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहा 3 मरीजो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है जबकि एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने के चलते मरीजो ने स्वयं के व्यय पर खरीदे।