टीकमगढ़: खुले में बायोमेडिकल कचरा फेंकने का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ के शासकीय राजेंद्र प्रसाद जिला अस्पताल के पास खुले में बायोमेडिकल कचरा डंप किए जाने को लेकर पुष्पा इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं फ्रेंड्स कॉलोनी के रहवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खुले में मेडिकल वेस्ट पड़े रहने से दुर्गंध, प्रदूषण और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने कचरे को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर प्रबंधन करने तथा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
रहवासियों ने चेतावनी दी कि 7 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। #BreakingNews #biomédical #jila_aspataal @prabhudayal3511