#हल्द्वानी की घटना के विरोध में टीकमगढ़ कांग्रेस का #सत्याग्रह, खड़गे के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
टीकमगढ़। हल्द्वानी की कथित ‘शुद्धिकरण’ घटना के विरोध और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौराहा से स्टेट बैंक चौराहा तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया।
#कांग्रेस नेताओं ने घटना को सामाजिक समानता, भाईचारे और संविधान की मूल भावना से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया।
मार्च में #टीकमगढ़ विधायक यादवेन्द्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यप्रकाश मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन साहू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगतराम यादव, संगठन महासचिव संजय नायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीश अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#टीकमगढ़ #MPNews #BigBreaking #news #bundelkhandnews #tikamgarh #कांग्रेस